जाती है तो आती नहीँ है,10 बजे 10 मिनट को आती है कृषि लाइट

इस ख़बर को शेयर करें

 

 

 

 

 

 

जबलपुर /सिहोरा :किसानों को खेती के लिए समय पर बिजली न मिलने से दरौली,केवलारी,घुघरा,सहित अन्य ग्राम के किसान  भारी परेसान हैं,किसानों की मानें तो विगत तीन दिन से कृषि लाइट रात दस बजे चालू तो होती है लेकिन 10 मिनट के बाद बन्द हो जाती है,उसके बाद लाइट आने की उम्मीद में किसान रात भर जाग रहे है लेकिन लाइट नहीं मिल रही मामला फनवानी फीडर का बताया जा रहा है जहां पर  कृषि बिद्युत व्यवस्था लगभग तीन दिनों से ठप्प पड़ी है,जिसके चलते किसान लाइट के इंतजार में रात -रात भर जाग कर बहुत परेसान हैं तो वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।

जाती है तो आती नहीं है 

वहीँ एक तरफ तो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा किसानों की हर सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए है,तो वहीं दूसरी तरफ फनवानी फीडर अंतर्गत आने वाले ग्राम दरौली केवलारी घुुुघरा सहित अन्य ग्राम के किसान कृषि लाईट न मिलने से तीन दिन से परेसान हैं।किसानों की मानें तो शुक्रवार 4 मार्च की रात 2 बार बिजली गुल की गई उसके बाद सुबह 3 बजे से कृषि बिद्युत बंं द कर दी गई,तो वहीं शनिवार और रविवार की रात 10 मिनट के लिए लाइट चालू हुई थी उसके बाद कृषि लाइट बंद पड़ी है। ऐसे में किसान बहुत परेसान है किसानों ने बिद्युत विभाग से मांग की है की जल्द से जल्द कृषि विद्युत व्यवस्था को दुरस्त किया जाये नहीं किसान प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें