टीईटी के विरोध मै सड़कों पर उतरे शिक्षक,सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – वर्षों से सेवारत शिक्षकों पर सशर्त टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में ढीमरखेड़ा,बहोरीबंद,बड़वारा, कटनी,रीठी,बरही एवं विजयराघवगढ़ के संघर्षरत शिक्षक तथा मातृशक्तियाँ एकत्रित हुईं। जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश निरस्त करने की मांग की गई।

टेट संघर्ष समिति / राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने विज्ञप्ति में बताया कि शासन-प्रशासन सदैव उस समय के प्रचलित नीति-नियमों के आधार पर संचालित होता है। ऐसे में 12 से 15 वर्ष बाद बने नियमों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध परीक्षा का नहीं, बल्कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को अपात्र एवं अयोग्य ठहराए जाने का है।उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून 2010 में लागू हुआ तथा पहली टीईटी परीक्षा 2011 में आयोजित हुई। ऐसे में 1998 से 2010 तक नियुक्त शिक्षकों पर 2011 के नियम लागू करना तर्कसंगत नहीं है, जबकि उनकी नियुक्तियाँ तत्कालीन वैधानिक नियमों के आधार पर शासन द्वारा की गई थीं। ऐसे आदेश शिक्षकों के स्वाभिमान,सम्मान और सेवाकालीन गरिमा के विरुद्ध हैं।जिले भर से हजारों शिक्षकों, विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्तियों ने इस आदेश के विरुद्ध सशक्त विरोध दर्ज कराते हुए सरकार से मांग की कि या तो उक्त आदेश निरस्त किया जाए अथवा उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए।इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में टेट संघर्ष समिति एवं राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक आशीष उरमलिया, अध्यक्ष शिवदास यादव, विपिन तिवारी, नवनीत चतुर्वेदी, जे.पी. हल्दकार, संजय मिश्रा, सुशील तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, रामाधार सोनू सरावगी, रीना साहू, वीणा द्विवेदी, दमयंती डेहरिया, वंदना त्रिपाठी, रामबाई कोल, सूर्यकांत त्रिपाठी, विनीत मिश्रा, अजय सोनी, इलियास खान, वीरेंद्र गौतम, सुरेंद्र दुबे, विनोद पाटकर, सुरजीत तिवारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के आदेश जारी नहीं होते, तब तक पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष जारी रहेगा।
साथ ही अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी, शिक्षक संघ के संभागीय सहप्रभारी गणेश शंकर गर्ग, एस.के. सोलंकी, राज्य कर्मचारी संघ से संजय अग्रवाल, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, अजाक्स से सोहन लाल, अरविंद धुर्वे, मार्तण्ड सिंह आदि ने समर्थन, सहयोग एवं उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें