सवाईकल कैंसर एचपीवी वायरस संक्रमण के कारण होता है उत्पन्न, जो है एक गंभीर रोग

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन दिनों एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है!अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद द्वारा भी जगह -जगह शिविर आयोजित किये जा रहे!बुधवार को हाई स्कूल स्लीमनाबाद मै एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया गया!जहाँ महज एक छात्रा को ही एचपीवी वैक्सीन लगा!जिससे शिविर महज दिखावा बनकर रह गया!
मिली जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद मै सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 7 मार्च को एचपीवी वैक्सीन अभियान की शुरुआत हुई!जिसमें अब तक स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमले के द्वारा 11 शिविर आयोजित किये जा चुके है, जिसमें महज 71 बालिकाओं को ही एचपीवी वैक्सीन लगा है!

अभिभावकों मै जनजागरूकता की कमी 

स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे नेअभिभावकों से आग्रह किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। इसलिये सभी पालक व अभिभावक अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह सुरक्षा कवच जरूर दिलाये!
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है और भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में यह प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीके की एक सिंगल डोज से इस कैंसर के खतरे को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है!इसलिए 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 वर्ष कीबालिकाओं के लिए यह टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें