डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का हुआ आत्मीय स्वागत,जन्मदिन पर दी गई बधाई व शुभकामनाएं

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ, पारगमन यात्रा के दौरान उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक  अजय बिश्नोई,  सुशील तिवारी ‘इंदु’,  अशोक रोहनी, संतोष बरकड़े, डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष  आशा मुकेश गोटिया, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर,डॉ. जितेंद्र जामदार, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।इस दौरान संभागायुक्त  धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सागर से लगभग शाम 5.22 बजे पुन: डुमना एयरपोर्ट पहुंचे तथा शाम 5.27 बजे वायुयान द्वारा इंदौर के लिए प्रस्‍थान किये।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें