छात्र -छात्राओं को कराया गया मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण

स्लीमनाबाद – वनमंडलाधिकारी कटनी गर्वित गंगवार एवं एसडीओ सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के तत्वधान में ‘ मेरा बाघ मेरा विद्यालय ‘ थीम पर स्कूली बच्चों के संवेदीकरण हेतु मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू का भ्रमण कराया गया। वन परिक्षेत्र रीठी के सांदीपनी विद्यालय के 25 छात्र छात्राओं तथा कटनी वन परिक्षेत्र केसीडब्ल्यू एस एन छात्रावास के 25 दिव्यांग छात्रों को भ्रमण कराया गया। कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय भट्ट एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने बताया कि स्कूली बच्चों को जंगली जीवो के प्रत्यक्ष दर्शन कराकर वन्य प्राणियों एवं वन के प्रति जागरूक किया गया ।
सांदीपनी विद्यायल के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर, संजय कुशवाहा, प्रतिभा जैन, निधि पटेल एवं सहायक वार्डन अविनाश कुमार तिवारी की सहभागिता रही!
वन विभाग से वन रक्षक सनोद कोल, हरेंद्र काछी, कमलेश लारिया, भीम कोल उपस्थित रहे l
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















