जनसुनवाई में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची युवती

जबलपुर।जनसुनवाई में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुँची युवती के नियुक्ति पत्र को देखकर निगमायुक्त को युवती के साथ हुए ठगी का मामला समझते देर नहीं लगी और उन्होंने युवती को फौरन ही एफआईआर दर्ज करने की समझाइश दी ।जनसुनवाई में पहुँची युवती ने कहा की साहब मुझे यह नियुक्ति पत्र मिला है लेकिन अभी तक मुझे नगर निगम में नियुक्ति नहीं मिली। नियुक्ति पत्र को सामने देखते ही फर्जी मानकर तत्काल ही निगमायुक्त को युवती के साथ हुए ठगी का मामला समझते देर नहीं लगी और उन्होंने फौरन ही एफआईआर दर्ज करने की समझाइश दी। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हुई इस घटना के बाद निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया औरआनन फानन में घटना की जानकारी लेने के लिए जनसुनवाई कक्ष में जमघट लग गया।पूछताछ में युवती ने निगम कमिश्नर को बताया कि उससे उक्त नियुक्ति के नाम पर 20 हजार रुपए भी लिए गए हैं। जिसके बाद युवती को निगम अधिकारियों के साथ पुलिस थाना एफआईआर दर्ज करवाने भेजा गया है।
फर्जी प्रतीत हो रहा था पत्र
नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि आज जनसुनवाई के दौरान एक युवती उनके पास एक नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची थी जिसको देखने से साफ नजर आ रहा था कि वह निगम कार्यालय से जारी नहीं हुआ है। चुंकि उक्त युवती के साथ किसी ने ठगी करी है, लिहाजा उसे समझाया गया कि वह एफआईआर दर्ज करवाएं। वहीं दूसरे लोगों को ऐसी ठगी होने से बचाया जा सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















