बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का खेतो मैं जाकर करे सर्वे

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद- विधायक प्रणय पांडेय शुक्रवार को बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों की स्थिति का जायजा लेने किसानों की मांग पर सोमवार को बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश चौरसिया, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, हल्का पटवारी मौके पर मौजूद रहे!निरीक्षण के दौरान विधायक प्रणय पांडेय कूड़ा, मसंधा, छपरी एवं बाकल पहुँचे।जहां खेतो मै जाकर गेंहू की प्रभावित फसल का निरीक्षण किया।जहाँ कृषको ने विधायक को फसल नुकसान दिखलाई!कृषकों ने बतलाया कि बारिश व तेज हवाओं के कारण फसल खेतो मैं बिछ गई है।जिससे नुकसान हुआ है।चार की मेहनत बेकार चली गईं है,किसान कर्जा के बोझ तले दबे हुआ है!कैसे आगे जीविकोपर्जन होगा!बच्चों की शादी व पढ़ाई लिखाई नही हो पायेगी!इसलिए फसल क्षति का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि किसानों को दी जाये!किसानों की पीड़ा सुन व फसल क्षति देख विधायक ने एसडीएम को आदेशित किया कि फसलों को हुए संभावित नुकसान का आंकलन करने के लिए सर्वे दल गठित कर सर्वे कराये!सर्वे दल के द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर फसलों को हुई क्षति का वास्तविक आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करें जिससे आगामी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सर्वे दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे में किसी भी वास्तविक पात्र किसान का नाम छूटने न पाए!गौरतलब है शुक्रवार की शाम तेज बारिश ओर ओलावृष्टि से बहोरीबंद के कूड़ा मर्दानागढ़, बाकल, इमालिया, पटोरी,पटीराजा सहित अन्य गावों में बेर आकार के ओले गिरे थे । गांवों के खेतों में कटी फसल गीली हो गई, वहीं खड़ी फसल पानी-ओले की वजह से पूरे खेत में बिछ गई। इसके अलावा कई जगहों पर तो ओले के कारण चने घेटियां गिर गई, वहीं गेहं की बालियां टूट गई थी!
ग्राम छपरी के किसान बहादुर पटेल, नरेश पटेल, कोदू सिंह ठाकुर, अरविंद पटेल, अरविंद ठाकुर, संजय राजपाल, मुकेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, रमेश साहू सहित अन्य किसानो ने फसल की नुकसानी स्थिति देख 21मार्च को विधायक प्रणय पांडेय के आवास पहुंचकर भेंट की ओर बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी को लेकर गंभीरता पूर्वक समस्या बताई ओर शीघ्र फसल नुकसानी का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि दी जाने की मांग की!इस संबंध मै एसडीएम राकेश कुमार चौरसिया का कहना था कि सोमवार को विधायक के साथ बारिश ओर ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का निरीक्षण खेतों मै जाकर किया गया!राजस्व व कृषि विभाग का अमला खेतों मैं जाकर नुकसानी आंकलन कर रहा!वास्तविक जाँच रिपोर्ट आते ही किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मिले जाँच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें