प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश खुराना का निधन,रविवार को होगा अंतिम संस्कार

राजेश मदान बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल के सक्रिय सदस्य, बिल्डर बबलू खुराना एवं अध्यक्ष दीपक खुराना के बड़े भाई दिनेश खुराना का कैंसर की बीमारी के चलते 21 मार्च शनिवार को शाम 6.30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार 22 मार्च को दोपहर 12 बजे गंज स्थित मोक्षधाम में होगा।
स्वर्गीय देशराज खुराना के बड़े बेटे दिनेश खुराना को करीब दो माह पहले आंतों के कैंसर का पता चला। पाढर के कैंसर अस्पताल में वे भर्ती थे। डाक्टर के द्वारा दवाई का कोई असर न होने की सलाह पर उन्हें शनिवार दोपहर बाद घर बैतूल लेकर आ गए थे, जहां उनका निधन हो गया। कोठीबाजार राम मंदिर के सामने स्थित किराना दुकान के संचालक प्रतिष्ठित व्यवसाई दिनेश खुराना अपने पीछे पत्नी सुनीता, बेटा रोहित और बेटी साक्षी को छोड़ गए। उनके छोटे भाई जीतेन्द्र, भूपेन्द्र (बबलू) शैलेन्द्र (बिट्टू) और दीपक खुराना शोक संतप्त हैं।
रविवार को दोपहर 12 बजे गोकुलधाम स्थित निवास से अंतिम यात्रा गंज मोक्षधाम के लिए निकलेगी। पंजाबी समाज के अलावा जिले भर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों , व्यवसायियों और पत्रकारों ने दिनेश खुराना के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भावपूर्ण श्रध्दांजलि अर्पित की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















