बारिश और तेज हवाओं के साथ गिरे ओले, गेंहू की फसल को नुकसान,अन्नदाता पर मौसम की मार

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेशभर में बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी है। वहीं शुक्रवार की रात स्लीमनाबाद व बहोरीबंद तहसील क्षेत्र मे तेज बारिश और हवाओ के वेग से गेहूं एवं चना की फसल खेतों में बिछ गई। साथ ही ओलो की मार भी फसलों पर पड़ी।सुबह होते ही किसान अपने-अपने खेतों में फसल को देखने के लिए पहुंचे।खेतों मैं फसलों को देख किसान सहम उठे ।किसानों ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं के प्रकोप से चने की घेटियां और गेहूं की बालियां खेतो मैं बिछ गई।
अब धूप निकलते ही गेंहू की बालियों मैं कालापन आएगा जिससे उत्पादन प्रभावित होगा।जानकारी के अनुसार बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने गेहूं और चना की फसल लगाई थी।लेकिन शुक्रवार की रात अचानक तेज हवा चली और बारिश के साथ ओले गिरे ।जिससे मौसम की मार से अन्नदाता सहम गए।किसानों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द फसलों का नुकसानी का आंकलन करवाए ओर मुआवजा दिलवाये ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके!

बेर आकार के गिरे ओले

वही तेज हवाओं के साथ क्षेत्र मैं ओले भी गिरे।बहोरीबंद के कूड़ा मर्दानागढ़, बाकल, इमालिया, पटोरी,पटीराजा सहित अन्य गावों में बेर आकार के ओले चार मिनट तक गिरे हैं। गांवों के खेतों में कटी फसल गीली हो गई, वहीं खड़ी फसल पानी-ओले की वजह से पूरे खेत में बिछ गई। इसके अलावा कई जगहों पर तो ओले के कारण चने घेटियां गिर गई, वहीं गेहं की बालियां टूट गई हैं।

किसानों ने लगाई विधायक से गुहार 

ग्राम पंचायत कूड़ा मर्दानागढ़ के आश्रित ग्राम छपरी के किसान बहादुर पटेल, नरेश पटेल, कोदू सिंह ठाकुर, अरविंद पटेल, अरविंद ठाकुर, संजय राजपाल, मुकेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, रमेश साहू सहित अन्य किसान विधायक प्रणय पांडेय के आवास पहुंचकर भेंट की ओर बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी को लेकर गंभीरता पूर्वक समस्या बताई ओर शीघ्र फसल नुकसानी का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि दी जाये!क्योंकि किसानों की चार माह की मेहनत बेकार चली गईं है!किसान कर्जा के बोझ तले दबा हुआ!किसानों की समस्या सुन विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द फसल नुकसानी का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाएगी!

इनका कहना है– राकेश कुमार चौरसिया
एसडीएम

शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ बारिश होने व ओले गिरने से गेंहू की फसल प्रभावित होने की जानकारी क्षेत्र मैं आई । राजस्व व कृषि विभाग का अमला खेतों मैं जाकर नुकसानी आंकलन करेगा ओर वास्तविक जाँच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें