भव्य कलश शोभायात्रा के साथ देवी भागवत नवाहयज्ञ शुरु

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : चैत्र नवरात्र का आगाज गुरुवार से हो गया!इस पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित चंडी माई मंदिर मै गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ देवी भागवत नवाहयज्ञ शुरू हुआ!भव्य कलश शोभायात्रा चंडी माई मंदिर से ढ़ोल नगाड़ो व आतिशबाजी की धुन पर शुरू हुई!
कलश शोभायात्रा हरिदास मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,चंडी माई, बड़ी माई मंदिर,सिंहवाहिनी मंदिर से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल चंडी माई मंदिर पहुंची!
जहाँ वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ देवी भागवत नवाहयज्ञ शुरू हुआ!साथ ही देवी कथा शुरू हुई!कथा का वाचन पंडित दिलीप पौराणिक के मुखारविंद से किया जा रहा है!
आयोजक समिति नें बताया कि नौ दिनों तक विश्व कल्याण की कामना को लेकर देवी भागवत नवाहयज्ञ हो रहा है!
सभी धर्म प्रिय जन मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ लें!इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी,नरेंद्र दुबे, बृजेश दुबे,आदित्य दुबे,अनुराग मिश्रा, सविनय तिवारी, नितिन अग्रहरी,राकेश साहू, गिरानी यादव,नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या मैं भक्तों की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें