ग्राम पंचायत के हैंडओवर नही अब तक जल जीवन मिशन योजना

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :हर घर लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन अभियान चलाया जा रहा है!लेकिन अभियान की हकीकत धरातल मै लोगों से बहुत दूर है!अभियान का जिम्मा संभालने वाले पीएचई विभाग के अधिकारी भी पलीता लगा रहे है!ताज़ा मामला बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत कूड़ा घनिया के आश्रित ग्राम हिनौती का सामने आया है!
जहाँ 63 लाख रूपये की लागत राशि से जल जीवन मिशन अभियान का काम चल रहा है!लेकिन दो सालो मै अब लोगों को पीने का पानी योजना से नही मिल पाया है!जल जीवन मिशन अभियान का कार्य मंथर गति से चल रहा है, जिस कारण लोगों को पानी की व्यवस्था अपने निजी जल संसाधनों से करनी पड़ रही है!लोग आस ही लगाए बैठे है कि कब घरों मै स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी!
ग्राम पंचायत को थमाया 6 लाख से अधिक राशि का बिजली बिल
गुरुवार को जब विद्युत विभाग बहोरीबंद के द्वारा सरपंच राम पाल यादव को नलजल योजना का 6 लाख रूपये से अधिक राशि का बिल थमाया गया तो सरपंच हक्का -बक्का रह गये!
सरपंच का कहना था कि ग्राम पंचायत ने कोई नलजल योजना का कनैक्शन विद्युत विभाग से नही कराया फिर बिजली बिल काहे का!तो विद्युत कर्मियों का कहना था बिजली कनैक्शन हुआ है तो बिजली बिल जमा करना ही पड़ेगा!तब पता चला कि जल जीवन मिशन अभियान का जब ग्राम हिनौती मै कार्य शुरू हुआ तो पीएचई विभाग ने बिजली कनैक्शन करवाया था वही बिजली बिल है, जिसकी बकाया राशि काफ़ी समय से चल रही है!तो सरपंच का कहना था कि पीएचई विभाग ने बिजली कनैक्शन संबंधित कोई भी जानकारी ग्राम पंचायत को नही दी न ही जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत को हैंड ओवर की तो ग्राम पंचायत काहे को बिजली बिल राशि जमा करेगी!पीएचई विभाग बकाया बिजली बिल राशि जमा करें उसने बिजली कनैक्शन कराया था!
इनका कहना है -अनिल चुमल्के उपयंत्री पीएचई विभाग
ग्राम हिनौती मै जल जीवन मिशन अभियान का कार्य अभी चल रहा है!
कार्य जब पूर्ण हो जायेगा तब ग्राम पंचायत को हैंडओवर किया जायेगा!
हालांकि जब योजना के तहत काम शुरू हुआ तो ग्राम पंचायत के नाम पर बिजली कनैक्शन कराया गया!
शासन के नियमों के मुताबिक योजना हैंडओवर हो या न हो कनैक्शन ग्राम पंचायत के नाम है तो बिजली बिल राशि ग्राम पंचायत को देनी पड़ती है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















