आस्था के साथ शुरू हुआ शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र,देवी मंदिरों मैं उमड़ा भक्तो का सैलाब

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : आस्था का महापर्व चैत्र नवरात्र गुरुवार को माता शैलपुत्री की आराधना के साथ आरम्भ हो गया। देवी को जल चढ़ाने के लिए भोर की बेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवी मंदिरों और घरों में श्रद्धा के साथ कलश और जवारों की स्थापना की गई। सुबह से देवी मंदिरों में जल ढारने के लिए भक्तों का सैलाब देखने को मिला।
गुरुवार को बहोरीबंद विकासखण्ड के प्रमुख खड़रा स्थित शारदा मंदिर,पहरुआ स्थित टिंशन माता मंदिर,तिंगवा स्थित शारदा मंदिर ,स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मैं भक्त उमड़े। श्रद्धालुओं ने धैर्य के साथ मातारानी के दर्शन व पूजा की । दिन भर मन्दिरों में भक्तों का आना जारी रहा। मन्दिरों औऱ घरों में कलश स्थापित कर नौ दिनी अनुष्ठान शुरू किया गया। भक्तों ने घरों व मन्दिरों में आस्था रूपी ज्योत प्रज्ज्वलित की।वही भक्तों ने उपवास भी रखा!
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ देवी कथा व नवाहयज्ञ शुरू
चैत्र नवरात्र के अवसर पर स्लीमनाबाद स्थित चंडी माता मंदिर मे गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ देवी कथा व नवाहयज्ञ शुरू हुआ।कलश शोभायात्रा समूचे नगर का भ्रमण करते हुए चंडी माता मंदिर पहुंची!जहाँ विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवी भागवत नवाह यज्ञ शुरू हुआ!
देवी कथा का वाचन पंडित दिलीप पौराणिक के मुखारविंद से किया जा रहा।पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसी दिन से विक्रम संवत भी शुरू माना जाता है!इस वर्ष लगभग 90 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जब माता दुर्गा पालकी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर पधारेंगी। माता का पालकी पर आगमन जनमानस के लिए मिश्रित फलदायी माना जाता है और यह विश्व में कुछ अशांति व उथल-पुथल के संकेत देता है। हालांकि राहत की बात यह है कि माता की विदाई हाथी पर होगी। हाथी पर विदाई को अत्यंत शुभ माना गया है जो देश में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा का सूचक है।
चैत्र नवरात्रि पर्व पर 9 दिनों तक मातारानी के दरबार मे भक्तो का तांता लगेगा।जहाँ मातारानी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















