गरम मसाला में खसखस की जगह मिलाया जा रहा था राजगिरा और सूजी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की खाद्य प्रतिष्ठानों में होने वाली अनिममितताओं को रोकने निरंतर की जा रही कार्यवाही के सिलसिले में  काइम ब्रांच की सूचना पर  आज गुरुवार को मुकादमगंज स्थित शारदा गृह उद्योग का निरीक्षण किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पैक किये जा रहे खड़े गरम मसाला में खसखस के स्थान पर अन्य दानों संभवतः राजगिरा और सूजी को शामिल कर विक्रय किया जाना पाया गया।  गरम मसाला के इन पैकेटों में संदिग्ध तेजपत्ता, चकफूल तथा दालचीनी का उपयोग किये जाने की आशंका होने के कारण इनके नमूने एकत्र कर लगभग 80 किलोग्राम की मात्रा को जप्त किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार नमूनों का परीक्षण राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल से कराये जाने के पश्चात् संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी।कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ पुलिस उप-निरीक्षक काइम ब्रांच संतोष पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल आनंद तिवारी उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें