बरेला तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही,भू-राजस्व की बकाया राशि नहीं चुकाने पर बिल्डर की भूमि कुर्क

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, भू-राजस्व की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार बरेला द्वारा एक बिल्डर की कुकड़ीखेड़ा स्थित 2.0109 हेक्टेयर भूमि को कुर्क करने का वारंट जारी किया गया है।ज्ञात हो कि राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राजस्व अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए  थे। जिसके परिपालन में तहसीलदार बरेला शशांक दुबे द्वारा मेसर्स स्क्वायरफीट डेवलपर विनय बन्ने, सुलेख चौकसे, राजेंद्र कुमार को भू-राजस्व जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था। परंतु, अनेक अवसर प्रदान करने के बाद भी 11 लाख 92 हजार 818 रुपये का बकाया भू राजस्व जमा नहीं की गई।बकाया भू-राजस्व की राशि जमा नहीं करने पर तहसीलदार बरेला द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए मेसर्स स्क्वायरफीट डेवलपर के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया। इसके साथ ही इस कॉलोनाइजर की ग्राम कुकड़ीखेड़ा स्थित खसरा नंबर 20, 21, 22/2 एवं 23/2 की भूमि को विक्रय, दान या अन्यथा हस्तांतरित करने या भार मुक्त करने से आगामी आदेश तक निषेधित कर दिया गया है।तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के अनुसार मांग पत्र जारी किये जाने के बावजूद भू-राजस्व की राशि जमा नहीं करने वाले तहसील के अन्य बकायादारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें