ग्राम पंचायत पिपरिया परौहा को नशा मुक्त ओर प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने को लेकर दिलाया संकल्प

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्राम पंचायत पिपरिया परोहा के पंचायत भवन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आदर्श ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करने तथा ग्राम स्तरीय समितियों की क्षमता वृद्धि करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पप्पू मिश्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच शकुन बाई कोल उपस्थित रहीं। माल्यार्पण के पश्चात प्रेरणा गीत के साथ प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि, ग्राम के समग्र विकास, स्वैच्छिक विकास एवं सामाजिक संगठनों को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त ग्राम तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ गोवर्धन रजक द्वारा प्रतिभागियों को आदर्श ग्राम की परिकल्पना, ग्राम विकास के सतत आयामों समितियों का दस्तावेजीकरण एमआईएस फीडिंग, सूचना बोर्ड निर्माण, कार्यालय निर्माण,तथा जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत पंजीकृत नवांकुर सखियों को नर्सरी रोपण एवं पौध उत्पादन के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें कार्य योजनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए ग्राम विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम ने उपस्थित प्रतिभागियों को आदर्श ग्राम निर्माण के संकल्प की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य सहित पूर्व जनपद सभापति आशा गोवर्धन रजक, पूर्व जनपद सदस्य कौशल किशोर बर्मन, ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश चौधरी, सहायक सचिव अमर बहादुर यादव, मैकू लाल चक्रवर्ती, रामदयाल लखेरा, लल्लू लाल, रामकुमार कोल, नवांकुर सखियाँ तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सराहनीय उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













