शराब पीकर पति करने लगा तलाक की मांग,बाल पकड़कर मारपीट,गर्म माढ़ से जलाया

जबलपुर :पति के शराब पीने की आदत से परेसान महिला मायके में जाकर रहने लगी तो वहां भी पति शराब पीकर पहुँच गया महिला से तलाक मांगने पर जब महिला ने कहा की अपने परिजनों को बुला लाओ तो पति आगबबूला होकर मारपीट करते हुए गर्म माढ़ से जला दिया।वहीं पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना गोसलपुर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 10-3-26 की दोपहर श्रीमति प्रीति भूमिया उम्र 28 वषर् निवासी गांधीग्राम बुढ़ागर ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी शादी लगभग 10-12 वषर् पहले निवास रामपुर थाना बहोरीबंद जिला कटनी निवासी मनोज भूमिया के साथ हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं उसका पति मनोज भूमिया शराब पीने का आदि है तथा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था वह पति से परेशान होकर लगभग 3-4 माह से अपने बच्चों केा लेकर मायके बुढ़ागर गोसलपुर आ गई है दिनंाक 9-3-26 को उसके पति मनोज भूमिया शराब पीकर उसके साथ घर आकर बोला कि तुम्हे साथ में नहीं रहना है तो तलाक दे दो, उसने पति से कहा कि तुम शराब पिये हो सुबह बात करेंगे, आज सुबह लगभग 7 बजे वह खाना बना रही थी चावल पसा कर गमर् माढ़ वहीं गंजी में रखा था तभी पति आकर उसके साथ गाली गलोज करते हुये बोला कि तलाक देगी या नही, उसने कहा कि तुम अपने परिवार जनों को बुला लो फिर छोर छुट्टी कर लेगें इसी बात पर पति उसके साथ गाली गलोज करते हुये उसके बाल पकड़कर मारपीट करने लगे एवं गंजी में रखा गरम माढ़ उसके उपर डाल दिया जिससे उसका कंधा, बखोरा जल गया, माॅ एवं भाई को आता देख पति जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोटर् पर धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














