सिहोरा में ओभर ब्रिज को कब दिखाई जायेगी हरी झंडी ?

जबलपुर :हाल ही में रेल को हरी झंडी दिखाने सिहोरा पहुँचे भाजपा सांसद आसिष दुबे से कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेेेेेश चौबे की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौपते हुए मांग की है की खितौला में बनकर तैयार ओभर ब्रिज को भी जल्द से जल्द हरी झंडी दिखाते हुए उद्घाटन किया जाये,

खितौला में ओभर ब्रिज का कब होगा उद्घाटन ?
ज्ञापन सौपते हुए कांग्रेस नेता राजेश चौबे ने बताया की सांसद आसिष दुबे को ज्ञापन सौपकर मांग की गई है की खितौला फाटक में जाम की स्थिति को देखते हुये जल्द से जल्द नव निर्मित ओवर ब्रिज का उदघाटन कराकर आमजन का आवागमन प्रारंभ कराया जायें साथ ही ओवर ब्रिज में विद्युत पोल लगाकर विद्युत व्यवस्था करायी जाये।
फुट ओवर बिज के साथ महानगरी एक्सप्रेस व जम्मू तवी एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग
वहीं गोसलपुर स्टेशन में कटनी एंड पर रेक लोडिंग के कारण यात्रियों को मालगाडियों के नीचे से होकर स्टेशन जाना पड़ता है । जिससे कई यात्री चोटिल हो चुकें है ।गोसलपुर स्टेशन पर कटनी एंड पर सांसदनिधि से फुट ओवर बिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान करें ।मुबई जाने वाले यात्रीयों एवं वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा केलिये सिहोरा रोड रेल्वे स्टेशन में महानगरी एक्सप्रे स एवं जम्मू तवीएक्सप्रेस का स्टापेज स्वीकृत कराने का आपसे विनग्र आगरह है ।
ये रहे मौजूद
वहीं इस दौरान राजेश चौबे कांग्रेस प्रदेश सचिव के नेतृत्व में बिहारी पटेल,आलोक पांडे,पवन सोनी,संजय गुप्ता,मनीष खंपरिया,ओमनारायण श्रीवास्तव,दिलीप जैन,गुड्डा भाईजान,जितेंद्र गुप्ता,उमाकांत चौरसिया,लालबहादुर पाठक,वीरेंद्र पटेल,अज्जू भाईजान, बाला राम तंतुवाह,इरफान पठान,संदीप शुक्ला,राहुल कोल,राजा कोल,अरुण समुद्र,कार्तिक मालिक,आशु पटेल,मोहन सौंधिया, अन्ना कोल,पिंटू वर्मन कौशल दाहिया अजय समुद्र,कृष्णा परिहार, सहित अनेकों नागरिक उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













