gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

साइबर ठगी से बचने के लिए बरतें सावधानी, रहे जागरूक

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय की अध्यक्षता मै साइबर सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ!जिसमें डॉ भरत लाल तिवारी ओर डॉ कमला पटेल के द्वारा व्याख्यान दिया गया!डॉ भरत लाल तिवारी ने व्याख्यान देते हुए छात्र -छात्राओं को जागरूक किया कि आजकल लालच व अज्ञानतावश लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। साइबर ठगी का शिकार लोगों की फेहरिस्त में बड़े उद्यमी-कारोबारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से लेकर सरकारी कर्मचारी, पुलिस महकमे के लोग और बैंक अधिकारी तक शामिल हैं, जो शिक्षित हैं और बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं या कर रहे हैं। लेकिन सावधानी नहीं बरतने पर वे साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। यानी साइबर ठग किसी को नहीं छोड़ रहे हैं, वे समाज के हर वर्ग को चंगुल में ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी करने वाले पहले फर्जी कॉल कर प्रलोभन देते हैं। जिसके जरिए वे बैंक डिटेल, आधार या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर खाते रुपए पार कर लेते हैं।इसके अलावा डॉ कमला पटेल द्वारा ने मोबाइल सुरक्षा, बैंक खाता मैनेज करना और पासवर्ड बनाने जैसे विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।साइबर अपराध संबंधी वेबसाइट की जानकारी दी। बताया कि फोन पर कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को बिना सोचे समझे क्लिक न करें। यदि आपके साथ कोई साइबर क्राइम या कोई अनचाही स्थिती बने तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ऐसे में साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष सतर्कता के साथ आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है। सतर्क रहकर ही इस अपराध से बचा जा सकता है।क्योंकि सुविधाएं कई बार समस्या भी बन जाती है। ऐसे में जागरूकता ही बचाव है।आजकल सारे काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसलिए सावधानी की सख्त आवश्यकता है। कोई भी ऑनलाइन कार्य करें तो किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देवें।इस दौरान छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें