gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

महिलाओं ने खेली राधा-कृष्ण संग  होली,दिखा बिरज सा नजारा,फूल और गुलाल से जमकर की मस्ती

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ;तहसील क्षेत्र स्लीमनाबाद मैं रविवार को रँगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
स्लीमनाबाद स्थित रसिक बिहारी जू सिंहवाहिनी मंदिर मे रँगपंचमी की धूम रही।यहां वृंदावन और बिरज का नजारा देखने को मिला।जहां राधा- कान्हा संग जमकर होली खेली।रंग गुलाल और फूलों की बारिश से पूरा माहौल सरोबोर रहा।
महिला मंडल के द्वारा रँगपंचमी पर होली गीत आज बिरज मैं होली रे रसिया,होली खेले रघुवीरा अवध मैं होली खेले रघुवीरा,रंग से रंग मिलाना सजन तुम ऐसे रंग मिलाना,खेली खेली रे राम संग फाग अवध मैं भरे रे कटोरा रंग केसर के जैसे  एक से बढ़कर एक फाग गीतों की धुन पर नाचती हुई रँगपंचमी पर्व को सेलिब्रेट की।ब्रज होली से पूर्व मंदिर मे फूलों की होली खेली गई।भगवान बाँके बिहारी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए व आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।रंग-अबीर,गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

ग्रामीण अंचल मैं रँगपंचमी पर्व का रहा उत्साह

ग्रामीण अंचल मैं भी रविवार को रँगपंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।हरिदास ब्रजधाम कोहका,दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर स्लीमनाबाद, जगदीश धाम खिरहनी,श्रीराम जानकी मंदिर कौड़िया मैं देर शाम फाग गीतों का आयोजन किया गया।जहां रंग _गुलाल का उड़ा ।होली मिलन समारोह भी आयोजित किये गए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें