श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका- विधायक प्रणय पांडेय

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (कर्मचारी कल्याण कोष) द्वारा संघ के स्थापना दिवस एवं रंगपंचमी के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद में होली मिलन एवं रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय रहे!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हम पूर्णतः संकल्पित हैं। शिक्षक समाज की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षार्थी विद्यार्थी हित में भयमुक्त वातावरण में ही शिक्षा का श्रेष्ठ वातावरण निर्मित होता है, जिससे नौनिहालों का उज्ज्वल भविष्य संवरता है और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। इसी प्रकार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी भयमुक्त वातावरण अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा माँ भगवती देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदन किया गया। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। अतिथि शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कंचन पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,भाजपा उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय,मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस प्रान्ताध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी,जनशिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी,चंद्रशेखर अग्रहरी,संगीता महोबिया, रानी दुबे,नवनीत चतुर्वेदी,जे.पी.हल्दकार,सुशील तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला प्रभारी पंकज प्यासी,रवि दुबे,लक्ष्मीकांत शुक्ला सुनील रतन गुप्ता,रघुवर यादव ने भी संबोधित किया।कर्मचारी कल्याण कोष के शिक्षक हितैषी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी ने बताया कि संघ के एक लाख से अधिक सदस्य हैं तथा संघ अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिवंगत शिक्षक परिवारों की सहायता के रूप में प्रदान कर चुका है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संघ की निःशुल्क सदस्यता लेने का आग्रह किया।संघ के स्थापना दिवस एवं होली मिलन समारोह के इस रंगोत्सव कार्यक्रम मै सीताराम विश्वकर्मा, बिनोद पाटकर,प्रहलाद पटेलकृष्णकांत गर्ग,मुकेश झारिया,सोनल काछी, मिथलेश झारिया,लक्ष्मी हल्दकार, रविन्द्र हल्दकार आदि अन्य सैकड़ो साथियो की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अखिलेश पांडेय एवं पंकज प्यासी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।इस दौरान रवि दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, थाना प्रभारी सुदेश सुमन, प्रदीप जैन,जगदेव पटेल, बसोरी लाल यादव सहित बड़ी संख्या मै लोगों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















