सिहोरा में जायदाद को लेकर जंग,आपस मे भिड़े दो पक्षों के बीच मारपीट

जबलपुर :जमीन जायदाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर जंग छिड़ गई बातचीत के बाद गालीगलौच से सुरु हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।वही दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनंाक 8-3-26 को श्रीमति कल्पना जैन उम्र 48 वषर् निवासी ग्राम लमकना ने रिपोटर् दजर् कराई कि आज दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर पर थी तभी जेठ का लड़का सचिन जैन सौरभ जैन एंव उनकी बेटी स्वेता जैन उसके घर के सामने आकर जमीन जायदाद के हिस्से बटवारे को लेकर वाद विवाद करने लगे, उसने कहा कि आप अपने हिस्से की जमीन कोटर् के माध्यम से ले लो, इसी बात पर तीनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों एवं लाठी से मारपीट कर उसके दोनों हाथ एवं उसकी बेटी प्राची जैन के दोनों हाथ में चोट पहुॅचा दिये, बहू आशी जैन, अंकुर जैन बीच बचाव करने आयी तो दोनो के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा घर के सामने खड़ी मारूती बेन क्रमांक एमपी 20 बीए 3341 के सामने का कांच एंव बेटी प्राची का मोबाइल तोड़कर नुकसान किये एवं जान से मारने की धमकी दिये। रिपोटर् पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं श्रीमति सविता जैन उम्र 52 वषर् निवासी ग्राम लमकना ने रिपोटर् दजर् कराई कि आज दोपहर में अपनी किराना दुकान पर पति राजेन्द्र जैन के साथ बैठी थी तभी विजेन्द्र जैन, अंकुर जैन, आशी जैन, आकर उसके पति से बोले कि माॅ की आधा एकड़ जमीन बोये हो जिसके पैसे के लेने देन केा लेकर 25 हजार रूपये मांगने लगे, उसके पति ने कहा कि माॅ केा 15 हजार रूपये दे चुका है बाकि का पैसा 1-2 दिन बाद दे देगा, इसी बात पर तीनों उसे एवं उसके पति के साथ गाली गलौज करने लगे, उसके पति दुकान के सामने आये तो पति के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर हाथ में चोट पहुॅचा दी एवं पति का मोबाइल तोड़ दिये आशी जैन एवं अंकुर जैन ने उसके बाल पकड़कर घसीट कर हाथ मुक्कों से मारपीट कर सिर हाथ पीठ में चोट पहुॅचाये, उसका बेटा सौरभ जैन, सचिन जैन, बेटी श्वेता जैन बीच बचाव करने लगे तभी सपना जैन, कल्पना जैन, प्राची वहां पर आकर हम लोगों के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये जिससे सौरभ सिर, कंधा, पैर, सचिन को कंधा कमर में चोट आई उसकी बहू रचना जैन वहां पर आयी तो अंकुर जैन एवं आशी जैन ने बहू के पेट में पैर से मारा उसकी बहू गभर्वती है, बेटी स्वेता जैन का मोबाइल भी टूट गया है। मारपीट कर सभी जान से मारने की धमकी देते हुये उसकी दुकान का सामान भी छतिग्रस्त कर दिये हैं। रिपोटर् पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















