gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

लिंक क्लिक करते ही खाते से निकल गए 1 लाख रुपये 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप में आई लिंक जैसे ही क्लिक की उसके बेंक खाते से 1 लाख रुपये निकल गए।वहीं सायबर फ्राड कर खाते से 1 लाख रूपये ट्रांजेक्शन करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

मामला थाना गोराबजार का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  दिनांक 7-3-26 को प्रभाकर मोहिते उम्र 62 वषर् निवासी अनन्तारा फेस वन ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह अनन्तारा में हाउस नम्बर 36 फेस वन शिवम भास्कर के यहंा वेटर का काम करता है दिनंाक 21-2-26 को दोपहर लगभग 11-45 बजे अपना एसबीआई योनो एप चालू कर रहा था जो चालू नहीं हुआ उसके मोबाइल पर फेसबुक पर योनो का एड आ रहा था, उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नम्बर से काॅल आया जिसने बताया कि आपका एसबीआई योनो एप एक्सपायर हो गया है आपको दुबारा एसबीआई योनो एप डाउनलोड करना पड़ेगा, उसे ज्यादा जानकारी नहीं होने से उनकी बात अपने मैनेजर जावेद खान से कराई, काॅल करने वाले ने व्हाटसएप नम्बर मांगा जो व्हाटसएप नम्बर देने पर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा एवं लिंक क्लिक करने पर उसके मोबाइल में पैसे ट्रांजेक्शन का मैसेज आया फिर उसका मोबाइल हैक हो गया था, उसके एसबीआई ब्रांच घण्टाघर जिला कटनी के खाता से कुल 1 लाख रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने साईबर फ्राड कर निकाल लिये। रिपोटर् पर धारा 318 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें