gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

इन वाहन चालकों की सूची सौंपी गई आरटीओ को 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा शहर में लगाए गए आईटीएमएस कैमरों के जरिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, परंतु कई वाहन चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करने के बाद भी शमन शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं।इस पर कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी द्वारा ऐसे वाहन चालक जिनके विरुद्ध पच्चीस या उससे अधिक बार ई-चालान जारी किए गए हैं, उनकी सूची आरटीओ को वैधानिक कार्रवाई के लिये सौंपी गई।इस सूची के आधार पर आरटीओ द्वारा ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि नोटिस का यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता अथवा बिना उचित कारण के जवाब नहीं दिया जाता है, तो नियमानुसार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस के प्रस्ताव पर जनवरी में चौरासी तथा फरवरी माह में साठ वाहन चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जा चुके हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें