अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जबलपुर,जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 का आयोजन कलेक्टर सभागार में किया गया। जिसमें जिला पंचायत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति मोनू पुष्पराज बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने की।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 73 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये महिलाएं समाज में सशक्तिकरण और विकास की मिसाल हैं।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत ने अपने संबोधन में समाज में महिलाओं के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनू पुष्पराज बघेल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद मजबूत होंगी, बल्कि समाज को भी नई दिशा देंगी। कार्यक्रम में विभागीय सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और इसने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने का एक शानदार मंच प्रदान किया। फिट इंडिया वूमेन्स वीक के तहत यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दे रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















