लाईनमैन विद्युत विभाग की है रीढ़,उनके बिना निर्बाध बिजली आपूर्ति की कल्पना नही संभव

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले लाइनमैनों के सम्मान में शनिवार को सहायक अभियंता कार्यालय स्लीमनाबाद मै लाईनमैन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया!जहाँ लाइनमैनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सहायक अभियंता अभिषेक गढ़ेवाल, कनिष्ठ अभियंता सुमित सिन्हा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैय्याम सहित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सहायक अभियंता अभिषेक गढ़ेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लाइनमैन विद्युत विभाग की रीढ़ हैं और उनके बिना निर्बाध बिजली आपूर्ति की कल्पना संभव नहीं है।इस अवसर पर कर्मचारियों को विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा, सतर्कता और सजगता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।कनिष्ठ अभियंता सुमित सिन्हा ने कहा कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में लाइनमैनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विपरीत परिस्थितियों में भी वे निरंतर कार्य कर उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने का दायित्व निभाते हैं।लाइनमैनों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए। साथ ही मैदानी स्तर पर काम करते समय उपभोक्ताओं के साथ संयमित और शालीन व्यवहार बनाए रखना भी जरूरी है।वहीं कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैय्याम ने कहा कि लाइनमैन बिजली व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके परिश्रम से ही उपभोक्ताओं को लगातार विद्युत आपूर्ति मिलती है!चाहे आंधी-तूफान हो, भारी बारिश हो या पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी,बिजली गुल होने पर हमें सबसे पहले जो याद आते हैं, वो हैं हमारे लाइनमैन। अपनी जान हथेली पर रखकर ये सुनिश्चित करते हैं कि हमारे घरों में रोशनी बनी रहे और हम आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।उत्कृष्ट विद्युत लाइन कार्मिकों को उनकी निष्ठा और अथक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बेहतर सेवाएं देने का आह्वान किया!इस दौरान लाईनमेन पवन तिवारी, अनिल तिवारी,मुन्नालाल तिवारी,पंकज त्रिपाठी,सतीश साहू,अशोक यादव, राहुल त्रिपाठी,तीरथ कोरी सहित विद्युत कर्मी उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















