इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव,ज्योतिष ने बताए बचाव के उपाय

निधिराज त्रिपाठी,ज्योतिषचार्य,यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि में घटित होगा इसलिए सिंह राशि वालों के लिए और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के जातकों के लिए विशेष रूप से कष्टकारी साबित हो सकता है इसलिए विशेष रूप से सिंह राशि के जातकों को दान और जप तथा पाठ करना चाहिए।इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों के भाग दौड़ बढ़ेगी और खर्चों में अधिकता रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन राशि के जातकों के जीवन में प्रगति होगी। उनके उत्साह में बढ़ोतरी होगी और पुरुषार्थ बढ़ने से वह मेहनत करने में आगे बढ़ेंगे।
कर्क राशि के जातकों को धन संबंधित हानि उठानी पड़ सकती है। आपके खर्च भी बढ़ेंगे और यात्राओं की संख्या बढ़ सकती है।
सिंह राशि में चंद्रग्रहण घटित होने से आपको शारीरिक कष्ट, चोट लगने का भय और धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
कन्या राशि के जातकों को परेशानियों और कार्यों में रुकावट तथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि के जातकों को विभिन्न प्रकार के लाभ तथा धन और सुख की प्राप्ति होने के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट, मानसिक चिंता, अवांछित भय और संघर्ष करने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं धनु राशि के जातकों को संतान संबंधी चिंताएं परेशान कर सकती हैं।
मकर राशि के जातकों को दुर्घटना और विरोधियों का भय रहेगा। खर्चों में अधिकता आपको परेशान करेगी।
कुंभ राशि के जातकों को जीवनसाथी से संबंधित कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं मीन राशि के जातकों को शारीरिक रोग, गुप्त चिंताएं और बनते हुए कार्यों में अड़चनें परेशान कर सकती हैं।
सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण स्त्रियों और क्रय विक्रय करने वाले जातकों तथा शिल्प कला सेसंबंधित लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। मंगलवार के दिन यह चंद्र ग्रहण होने से अग्निकांड और चोरों का भय हो सकता है तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं फाल्गुन मास में चंद्र ग्रहण घटित होने के कारण ऐसे व्यक्तियों, जो संगीत से जुड़े क्षेत्र में हैं, स्त्रियों, क्षत्रियों और तपस्या करने वाले जातकों को पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















