gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

शराब प्रकरण में आप नेता केजरीवाल और मनीष के बरी होने पर सिहोरा में मनाया जश्न

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा! आम आदमी पार्टी के लिए आज का दिन वास्तव में बहुत बड़ा खुशियों का दिन है,दरसअल नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा कथित शराब घोटाले प्रकरण में अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।कोर्ट के निर्णय के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में देशभर में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।इसी क्रम में सिहोरा में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई वितरित की गई बम पटाखे फोड़े गए गुलाल उड़ाई गई ढोल बाजे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा इसे “सत्य की जीत” बताया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि न्यायालय के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगाए गए आरोप निराधार थे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल पार्टी के लिए बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। सिहोरा कार्यालय पर हुए इस आयोजन में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक जिनमें विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा,मुन्ना राय ,संजय पाठक, जितेंद्र श्रीवास अमजद मंसूरी ,गुलाब सिंह मरकाम ,जानकी प्रजापति राजेश तिवारी ,अमित विश्वकर्मा ,श्रीमती संगीता विश्वकर्मा ,सुमन पटेल घनश्याम महोबिया आदि कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए गए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें