gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

रविवार को मतदान केन्‍द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर,मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए दिये जा सकेंगे आवेदन 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार 18 जनवरी को जिले में स्थित प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किये जाने वाले इन विशेष शिविरों में ऐसे मतदाता जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं हैं तथा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जायेंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर  ज्‍योति परस्‍ते के अनुसार मतदान केन्‍द्र स्‍तर पर आयोजित इन विशेष शिविरों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए नागरिक फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र में माता-पिता अथवा दादा-दादी से संबंधित वर्ष 2003 की जानकारी दे सकेंगे। इसी तरह किसी भी प्रकार के संशोधन (नाम, पता, मोबाईल नंबर एवं रंगीन फोटो) के लिए फार्म-8 मतदाता द्वारा विशेष कैंप में बीएलओ को आवेदन दिये जा सकेंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं द्वारा विशेष शिविरों में फार्म-8 को https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ के माध्‍यम से ऑफलाइन भी जमा किये जा सकेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने की यह प्रक्रिया वोटर हेल्‍पलाईन एप के माध्‍यम से भी ऑनलाइन की जा सकती है। उन्‍होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए दावा आपत्ति दर्ज कराने की 22 जनवरी 2026 है। प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी मध्‍यप्रदेश की वेबसाईट https://ceoelection.mp.gov.in पर किया जा सकता है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें