चाकू दिखाकर हफ्ता मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: व्यापारी को चाकू दिखाकर अवैध रूप से हफ्ता मांगने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना माढ़ोताल में दिनांक 23-12-25 की रात प्रतीक जैन उम्र 37 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सराफा बजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रेडिमेड कपड़ों का व्यवसाय करता है चुंगी नाका माढ़ोताल में अपनी मॉ कलेक्शन के नाम से रेडिमेड कपड़े की दुकान संचालित करता है दिनांक 22-12-25 की रात लगभग 8 बजे दुकान बैठा था तभी राजीवनगर निवासी अन्नू अहिरवार उसकी दुकान में आकर दुकान के सामने टंगे कपड़े हटाने की कहते हुये दुकान के सामने टंगे बच्चों के कान में लगाने वाला चुहचू निकालकर रोड़ में फेंक दिया तथा चाकू निकालकर चाकू लहराते हुये गाली गलौज कर बोला कि चुंगी में दुकानदारी करना है तो हर हफ्ता मुझे पैसे देने पड़ेगें, चुंगी के सभी व्यापारियों को हर हफ्ता मुझे पैसे देने पड़ेगें नहीं तो सभी को जान से खत्म कर दूंगा, इसके बाद उसकी दुकान के बाजू वाली जनरल स्टोर के संचालक दीपक कुमार नेमा एवं फुल्की की दुकान लगाने वाले प्रेम सिंह बघेल दोनों को चाकू दिखाकर हफ्ते की मांग करने लगा, अन्नू अहिरवार की हफ्ता वसूली की मांग से व्यापारीगण भयभीत हैं। रिपोर्ट पर धारा 296 (ए), 308(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भेजा गया जेल
वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी एस गोठरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अन्नू उर्फ सुमित अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी राजीवगॉधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से 5 अपराध मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, आरक्षक मिथलेश अजय लोधी , संदीप, श्रवण सरोज की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















