सिहोरा में ब्राह्मण समाज ने फूंका आई ए एस वर्मा का पुतला, बर्खास्त करने की मांग

जबलपुर /सिहोरा :ब्राह्मण समाज सिहोरा ने वरिष्ठ आई ए एस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिए गये बयान से भारी आक्रोश व्याप्त है। आपत्तिजनक बयान को लेकर नाराज विप्रो ने शुक्रवार को पुराने बस स्टेंड में रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की एंव पुतला दहन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को समाज के अध्यक्ष राकेश पाठक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि देश की एकता अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए ब्राह्मण समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं भाई धारे के लिए समाज ने लगातार संघर्ष किया है। बौद्धिक विकास,प्रगतिशील चिंतन एवं सभी क्षेत्रों में सभी को साथ लेकर प्रगति के नए आयाम गढ़ने की अपनी क्षमता तथा दक्षता का परिचय देकर भारतीय समाज का मार्गदर्शन किया है। ब्राम्हण समाज के प्रति एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अत्यन्त निम्न स्तरीय समझ चिंतनीय एवं निंदनीय है।अतः आईएएस संतोष वर्मा को शीघ्र बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये।
सौपा ज्ञापन
बस स्टेंड में पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों ब्राह्मणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते सरकार व प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए तो ब्राह्मण समाज आंदोलन को और तेज करेगा।
ये रहे उपस्थित
वहीं इस अवसर पर ब्राह्मण समाज सिहोरा के संरक्षक प्रकाश पांडे,अश्वनी कुमार पाठक,नंदकुमार परौहा, प्रवीण कुररिया,नरेन्द्र त्रिपाठी,अशोक उपाध्याय, गोपाल पाठक,राजेन्द्र गर्ग,प्रवीण गौतम,शिशिर पांडे,रवि दुबे,अवधेश दुबे, सुरेन्द्र तिवारी,अरविंद उपाध्याय,आलोक पांडे,सतेन्द्र तिवारी,सुनील तिवारी,प्रशांत बाजपेयी,अनिल कुररिया, राजकिशोर तिवारी,नपा उपाध्यक्ष शारदा तिवारी,
पार्षद राजेश चौबे,दिनेश गौतम,पत्रकार शैलेन्द्र दुबे,राजकुमार तिवारी,विजय तिवारी,सुनील दुबे,विकास दुबे,एड आलोक त्रिपाठी,अजय शुक्ला,संतोष तिवारी,अखिलराज तिवारी,लालबहादुर पाठक,ब्रजेश उपाध्याय,शुभम शुक्ला,दीपक तिवारी,संदीप तिवारी,अरविंद गौतम सहित अनेक विप्रजन उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















