gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

पन्द्रह सौ रुपये लेते हुए नप गया बाबू,लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :पन्द्रह सौ रुपये लेते हुए शिक्षा विभाग के बाबू को  लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है।बाबू द्वारा वेतन एवं वेतन बृदधि लगाने की एवज में घुस की मांग की जा रही थी।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक नन्हे सिंह धुर्वे एक शाला एक परिसर पिपरिया जबलपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है जिसका ट्रांसफर जून 2025 में बालाघाट से जबलपुर हुआ था। ट्रांसफर के उपरांत आवेदक का वेतन एवं वेतन वृद्धि नहीं लगी थी जिस कारण आवेदक वेतन तथा वेतन वृद्धि लगाने के लिए बीईओ कार्यालय जबलपुर में आरोपी शशि कांत मिश्रा सहायक ग्रेड 2 से मिला ।आरोपी ने वेतन एवं वेतन वृद्धि लगाने के लिए 15 सौ रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू लता पटले के समक्ष की। शिकायत सत्यापन उपरांत आज आरोपी को ₹1500 रिश्वत लेते हुए कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जबलपुर के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही के दौरान ये रहे उपस्थित

वहीँ ट्रेप दल प्रभारी राहुल गजभिए, ट्रेपकर्ता बृजमोहन सिंह नरवरिया निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें