खेत-खलिहानों पर रखी धान की उपज, समर्थन मूल्य पर किसानों को विक्रय का इंतजार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: खरीफ़ सीजन की प्रमुख फसल धान की कटाई का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।इसके साथ ही रबी सीजन कृषि कार्य भी जारी है।किसान खेतो मैं जुताई व बुवाई मैं लगे हुए है।लेकिन धान की फसल विक्रय न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है,जिससे रबी सीजन कृषि कार्य पर संकट खड़ा हुआ है।किसान कर्ज व अपने सहयोगियों से उधार रुपये लेकर खेती कर रहे है।
व्यापारी कम दामों पर कर रहे खरीदी
किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की विलम्बता से रबी सीजन कृषि कार्य के लिए किसान व्यापारियों को धान विक्रय कर रहे है! व्यापारी भी मौके का फायदा उठाकर कम दामों पर धान की खरीदी कर रहे है!
व्यापारी किसानों से 1500 से 1700 रूपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी कर रहे है!जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 600 से 700 रूपये का घाटा लग रहा है!कृषक राजेंद्र यादव, जुगलकिशोर यादव,संतोष यादव,अरविंद हळदकार का कहना है कि धान खरीदी प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी । खरीदी शुरू होते होते आधा दिसंबर माह बीत जाएगा।वर्तमान मे रबी सीजन कृषि कार्य जोरो से जारी है।नवंबर माह की समाप्ति तक गेंहू की बोवनी हो जानी चाहिए।लेकिन धान विक्रय न होने से लागत राशि की व्यवस्था नहीं होने से कृषि कार्य
डगमगाया हुआ है!
इनका कहना है- पीयूष शुक्ला सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
शासन स्तर के आदेशानुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी!धान उपार्जन कार्य के लिए केंद्रों का निर्धारण हो गया है!धान का समर्थन मूल्य 2369 रूपये है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















