शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन ओर मर्यादा के है प्रतीक

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विधायक प्रणय पांडेय ने विजयादशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को स्लीमनाबाद थाना में आयोजित भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम में परम्परागत शौर्य परम्परा का निर्वहन करते हुए हिस्सा लिया।इस अवसर पर विधायक ने शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच,हवन अनुष्ठान कर शस्त्र -पूजन किया।विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही नहीं, बल्कि यह शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाला उत्सव है। शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और मर्यादा के प्रतीक भी हैं। हमारी पुलिस और सुरक्षा बल इन्हीं शस्त्रों के माध्यम से समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस परंपरा का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने शस्त्र पूजन की परंपरा को और व्यापक रूप में मनाने के लिए नई सोच और नए संकल्प के साथ इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।उन्होंने कहा कि शस्त्र और सैनिक एक दूसरे के पर्याय है। भारतीय परम्परा में शिव और शक्ति को एक ही माना गया है।कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा पुलिस बल में उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करती है।विजयादशमी का यह पर्व पुलिस बल को शौर्य, पराक्रम और सेवा भाव के साथ जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा देता है!इस दौरान थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रतन गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रहरी, रवि दुबे, सुनील गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी -कर्मचारियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें