दूल्हा बने भगवान,माता सीता को ब्याहने जनकपुरी जायेगी बारात 

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में गंज रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुधवार 24 सितंबर को चतुर्थ दिवस की प्रस्तुतियों में खजूरी, जिला सीधी से आए कलाकारों ने धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर की अद्भुत लीलाओं का मंचन किया। मंचन के पहले दृश्य में जब अनेक राज्यों के शूरवीर महाराजा जनक के दरबार में भगवान शिव के धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं, वे असफल होते हैं। संकट की इस घड़ी में गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम भगवान शिव के धनुष को सहजता से भंग कर जनकजी की चिंता दूर कर देते हैं।धनुष टूटने की गूंज से क्रोधित होकर परशुराम जनक दरबार में प्रकट होते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और परशुराम के बीच जबरदस्त संवाद होता है, जिसमें कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचीय ऊर्जा ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अंततः परशुराम श्रीराम के ईश्वर स्वरूप को पहचान कर उनकी आराधना करते हैं और शांत चित्त होकर लौट जाते हैं। समूचे मंचन के दौरान कलाकारों की भावपूर्ण अभिनय कला ने उपस्थित दर्शकों को रामलीला की दिव्यता में डुबो दिया। इस भव्य आयोजन के दौरान श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीराम के जीवन आदर्शों को अपनाने और उन्हें दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।

गुरुवार को निकलेगी श्रीराम बरात

रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 25 सितम्बर को श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य श्रीराम बरात निकाली जायेगी। समिति के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि यह बरात अयोध्यापुरी (पंजाबी कृष्ण मंदिर) से शुभारंभ होकर जनकपुरी (माता मंदिर गंज पेट्रोल पंप) तक जाएगी। बरात में भगवान श्रीराम दूल्हे के रूप में रथ पर सवार होकर चलेंगे, उनके साथ उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं गुरू वशिष्ठ भी उपस्थित रहेंगे। इस धार्मिक यात्रा में समिति के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी बराती के रूप में शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष दीपक खुराना सहित अन्य सामाजिक बंधुओं ने जिले की धर्मप्रेमी जनता से सहपरिवार बरात एवं विवाह समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। बरात की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर भर में उत्सव जैसा वातावरण है।

जनकपुरी में होगा भव्य स्वागत और विवाह समारोह*

राम बरात जैसे ही जनकपुरी पहुंचेगी, वहां माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया जाएगा। श्रीराम विवाह की यह लीला विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न होगी, जिसमें भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह धार्मिक विधानों और वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं का अनुपम संगम बन चुका है, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें