पूर्व पीएम के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ने किया दु:ख व्यक्त

इस ख़बर को शेयर करें

भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

*डॉ मनमोहन सिंह ने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। राष्ट्रपति ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक*

पीएम मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

*मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आरबीआई के गवर्नर , केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री जैसे दायित्व उन्होंने कुशलता से निभाए। उन्होंने समयानुसार निर्धारित नीतियों से आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें