जबलपुर :यमदूत बनकर सड़क पर सरपट दौड़ रहे एक बेलगाम डम्फर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच सुरु कर दी हैं।
ये है मामला
मामला खितौला थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनंाक 6-12-24 की रात्रि राकेश कुम्हार उम्र 32 वषर् निवासी झिन्ना पिपरिया थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 6-12-24 को शाम लगभग 5-25 बजे अपने भाई मुकेश के मोबाइल पर काॅल किया तो जानकारी मिली कि उसके बड़े भाई मुकेश कुमार कुम्हार का एक्सीडेण्ट पान उमरिया रोड हरगढ़ जंगल के पास हो गया तो अपने भाईयों को लेकर तुरंत पहुंचा तो देखा कि डम्फर क्रमांक एमपी 21 एच 1399 के नीचे उसके भाई की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 4323 के दबी हुई थी जिसके पास भाई मुकेश उम्र 39 वषर् का शव घायल अवस्था में पड़ा था डम्फर क्रमांक एमपी 21 एच 1399 का चालक तेज गति लापरवाही पूवर्क चलाकर उसके भाई मुकेश की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे भाई मुकेश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। रिपोटर् पर धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।