gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

मध्यप्रदेश में आधी रात 7 ईओडब्ल्यू एसपी के तबादले

इस ख़बर को शेयर करें

भोपाल :राज्य शासन ने सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी के तबादले किए हैं। राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले गुरुवार रात 12 बजे किए गए हैं।

दूसरे दिन भी जारी रही तबादला एक्सप्रेस 

वहीँ लगातार दो दिन से मध्यप्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस जारी है,दूसरे दिन गुरुवार की रात 12 बजे एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रीवा भेजा गया है। एसपी, साइबर (इंदौर) जितेंद्र सिंह को एसपी, एटीएस (इंदौर) बनाया गया। एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना), जबकि मौजूदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्लू (रीवा) की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर) बिट्‌टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) दिलीप सिंह तोमर को एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन (बालाघाट) देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू (सागर) बनाया गया है।।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें