नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बहोरीबंद मैं निकली विशाल वाहन यात्रा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बहोरीबंद तहसील मुख्यालय मैं भी विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।यादव सामाजिक विकास मंच द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।बहोरीबंद स्थित शारदा मंदिर मे भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अभिषेक कर शोभायात्रा प्रारंभ की गई।शोभायात्रा मैं नंद घर आनंद भयो ,जय कन्हैया लाल की जयघोष गुंजायमान हो रही थी।भक्तिमय गीतों की धुन पर लोग नाच रहे थे।

जमकर झूमे विधायक और अधिकारी 

शोभायात्रा मे विधायक प्रणय पांडेय,जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल,एसडीएम राकेश चौरसिया, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने भी नृत्य किया!

आरती के बाद भंडारा 

शोभायात्रा शारदा मंदिर से होते हुये रूपनाथ धाम पहुँची।जहां भगवान की आरती कर आयोजित भंडारे मैं लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान रामनरेश यादव,प्रवीण यादव, विपिन यादव,राजकुमार यादव, राम पाल यादव,हेमराज यादव, विनोद यादव, कमलेश यादव, सुनील यादव, गोविन्द यादव, राहुल यादव, आकाश यादव, रमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या यादव समाज के लोगो की उपस्थिति रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें