नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ 9 हजार जरूरतमंद भंडारे से लाभान्वित

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा ( लिंगा ): परम पूज्य सन्त श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से लिंगा आश्रम में प्रतिमाह अमावस्या के आसपास भंडारे का नि:शुल्क आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन संम्पन हुआ । आश्रम के आसपास के सैकड़ों ग्रामों के लोगों ने यहाँ आकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । आश्रम प्रबंधन द्वारा जरूरत मन्दों को मौसम के हिसाब से जरूरत की सामग्री भेंट की ।500 परिवार के विधिवत राशन कार्ड बनाये गए । जो जरूरत मंद भंडारे के दिन किसी कारणवश नही आ पाते हैं तो फिर वे अपना राशन बाद में आकर ले जाते हैं । आयोजन समिति ने सभी जरूरतमंदों को बरसात से बचने के लिए छतरी भी भेंट की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांढुर्णा जिला के जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप महोड़ ,जिला पंचायत की सदस्य ललिता घोंगे ,जिला अन्तोदय समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष विलास घोंगे ,, बिसापुर के सरपँच श्री वेद सिसोदिया ,भाजपा नेता प्रदीप डांगे ,जगदीश सकरड़े मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

सभी मुख्य अतिथियों ने पूज्य बापूजी द्वारा पूरे देश भर के 550 आश्रमों में चलाई जा रही इस सेवा की जमकर सराहना की । स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध डॉ. अरविंद राउत ने सेवाएं दी । सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में 9 हजार से अधिक लोग लाभांवित होने की खबर है । इस दैवीय कार्य में साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,सुभाष इंगले ,नारायण ताम्रकार ,अशोक कराड़े ,दामोदर इंगले ,गोवर्धन मालवीय ,परसराम पटेल,संजु कराडे,बबलू माहोरे ,रामेश्वर करमेले महिला समिति से विमल शेरके , प्रीति सोनारे ,ज्योति कराडे ,सुधा ताम्रकार ,रुपाली इंगले ,आशा इंगले ,संध्या इंगले आदि ने सेवाएं दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें