निगमायुक्त ने जमीन में बैठकर सुनी दिव्यांग की पीड़ा,पीड़ित की समस्या सुनने के लिए अपनाया मानवीय अंदाज

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर। आमतौर पर अधिकारी अपनी कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं, लेकिन जबलपुर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने दिव्यांगजन की पीड़ा सुनने के लिए जमीन पर बैठकर सामने से संवाद करके उसकी समस्या को ध्यान से सुना ! अचानक ही निगमायुक्त के इस व्यवहार ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और उनकी संवेदनशील पहल की चर्चा निगम के गलियारे से निकल सोशल मीडिया में होने लगी। ग़ौरतलब है की आज नगर निगम में जनसुनवाई आयोजित थी और उसी समय अपनी समस्या को लेकर एक दिव्यांगजन निगमायुक्त के समक्ष पहुँचा था.. आज जनसुनवाई में कुल 42 शिकायतें सामने आईं। इस दौरान निगमायुक्त ने शिकायतकर्ताओं की बातें सुनीं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। जमीन पर बैठकर संवाद करने का उनका अंदाज इस बात का संदेश देता नजर आया कि प्रशासनिक व्यवस्था में आम नागरिकों की परेशानी सुनना और उन्हें सम्मान देना भी महत्वपूर्ण है।दिव्यांगजनों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में रोजाना ही कोई न कोई समस्या आतीं रहती है और ऐसे में उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना जरूरी है।निगमायुक्त के इस व्यवहार को लेकर चर्चा के बीच अब निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि प्राप्त 42 शिकायतों में से कितनी का निराकरण होता है और जरूरतमंदों को कितनी जल्दी राहत मिलती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें