कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का तबादला,जबलपुर के नए कलेक्टर होंगे अरुण कुमार विश्वकर्मा

जबलपुर:मध्यप्रदेश में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में जबलपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का तबादला कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक-सह- आयुक्त मंडी के पद पर किया गया है।तो वहीं रायसेन कलेक्टर रहे अरुण कुमार विश्वकर्मा अब जबलपुर के नए कलेक्टर होंगे।इसके अलावा पन्ना, नर्मदापुरम, मऊगंज, भिंड, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर और हरदा सहित कई जिलों में भी नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। देर रात जारी आदेश के बाद प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अब देखना होगा कि नए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां संभालने के बाद कामकाज को किस तरह गति देते हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















