gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

कमर में पिस्टल खोंसे युवक गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:क्राईम ब्रांच और पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए युवक के कब्जे से देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुए कार्यवाही की गई है।

यह है मामला 

मामला पनागर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी पनागर  अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज दिंनक 16-12-23 को क्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझगवां में स्कूल के पास एक निकेश बंजारा नाम का लड़का खडा है जो अपनी कमर में पिस्टल खोसे हुये है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथ पकड़ा जायेगा। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम निकेश बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां बताया, जो तलाशी लेने पर पेंट के अंदर कमर में एक देशी पिस्टल जिसमें 2 कारतूस लोड है खोसे मिला, जिसेें जप्त करते हुये आरोपी निकेश बंजारा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

*उल्लेखनीय भूमिका:-*

आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माईल, रंजीत, प्रदीप टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें