पिंक बूथों की महिलाएं संभालेंगी कमान,बच्चों के लिए प्ले ज़ोन के साथ होंगे सेल्फी प्वाइंट

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : लोकसभा चुनाव में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार बहोरीबंद विधानसभा मैं 32 पिंक बूथ व 25 मिक्स मतदान केंद्र बनाए बनाए हैं।
विधानसभा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राकेश चौरसिया  ने बताया की पिंक बूथ खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन पुरुष भी यहां वोट करते हैं। इन्हें इस तरह से तैयार करने का मकसद वोटर्स को सुखद अनुभव देना है, ताकि वे वोट करने के लिए प्रेरित हों। यहां सेल्फी, प्ले जोन जैसी कई सुविधाए भी होंगी।

महिलाएं संभालेंगी कमान-
पिंक बूथ की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की कमान महिलाएं ही संभालेंगी। इसके लिए महिला कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है, ताकि मतदान वाले दिन उन्हें कोई परेशानी न हो।छोटे बच्चों को लेकर आने वाली महिलाएं बूथ पर परेशान न हों, इसके लिए पिंक बूथ पर प्लेइंग एरिया भी बनाया गया है। इससे बूथ पर आने वाली महिलाएं अपने बच्चों को खेलने के लिए यहां छोड़ सकेंगी और बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकेंगी।
वोटर्स को खास महसूस करवाने के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। फीडिंग रूम और वेटिंग रूम भी इन पिंक बूथों पर बनाए गए हैं, ताकि भीड़ की स्थिति में यहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया जा सके। वहीं, लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत की आहूति देने वाले वोटर्स इस पल को कैमरे में कैद कर सकें, इसके लिए सेल्फी प्वॉइंट्स भी बनाए हैं।

महिला मतदान दलों का किया गया स्वागत-
26 अप्रैल को खजुराहो संसदीय सीट के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा ।मतदान कराने के लिए गुरुवार को मतदान दल ,मतदान केंद्रों मैं पहुँच गया।
पिंक बूथों पर जब महिला मतदान दल पहुँचा तो महिला मतदान कर्मियों का स्वागत किया गया।
बहोरीबंद विधानसभा के कूड़न ,लखनवारा व बड़खेड़ा पिंक बूथ पर जब महिला मतदान कर्मचारियों का दल पहुँचा तो सचिव,रोजगार सहायक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं के द्वारा तिलक,माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 


इस ख़बर को शेयर करें