सिहोरा में गांव-गांव बिक रही अवैध शराब,पैकारी पर कब लगाम लगा पायेगी आबकारी ?

जबलपुर:सिहोरा के मडई, छपरा,डुंडी,लालपुरा खुडावल और खितौला के हरगढ़,दरौली,मरहा बरेली ,मढा परसवारा सहित अन्य जगहों पर बिकने वाली पेकारी रूपी अवैध शराब पर आबकारी विभाग कब तक नकेल कसेगा ये तो आबकारी ही जानें ?तो वहीँ कुछ ग्रामों में कच्ची शराब का कारोबार भी जारी है।
पेकारी को किसका सरंक्षण ?
नियम की मानें तो ठेकेदार लायसेंसी दुकान के बाहर एक पाव भी नहीं बेक सकता तो फिर गांव -गाँव पेकारी के रूप में अवैध शराब कौन बिकवा रहा है?और किसके सरंक्षण में बिकवा रहा है ?मामला यहीं नहीँ रुकता शिकायत तो सिहोरा और खितौला में स्तिथ लायसेंसी दुकानों की भी है, नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया की सिहोरा और खितौला शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा एमआरपी रेट से ज्यादा कीमत में शराब बेचीं जाती है,शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होता बस कार्यवाही का आस्वावन जरूर मिल जाता है,
ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश
वहीं इस बीच गांव की महिलाएं गांव -गांव में बिकने वाली शराब की अवैध पेकारी से बहुत परेशान हैं,महिलाओं में आक्रोश है क्योंकि उनके घर बर्बाद हो रहे हैं, दरसअल गांव -गांव पेकारी रूपी अवैध शराब बिकने से गांव के बूढ़े से लेकर बच्चे तक नशे के आदि होते जा रही हैं।तो वहीँ कार्यवाही के नाम पर आबकारी विभाग सिर्फ रश्म आदायगी ही करता आया है।
इनका कहना है, जल्द ही अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी
आबकारी सहायक आयुक्त जबलपुर,एस के दुबे
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















