gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

आराम से गाड़ी चलाओ कहने पर मार दी ब्लेड,आरोपी फरार  

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : गाड़ी आराम से चलाओ कहने पर आरोपी ने ब्लेड से प्राणघातक हमला करते हुए ब्लेड मारी और फरार हो गए।वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार 

मामला थाना बेलबाग का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  दिनांक 9-11-25 की रात्रि चिराग पासी उम्र 16 वषर् निवासी किशोरीलाल यादव का बाड़ा घमापुर चैक ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनांक 8-11-25 की रात लगभग 11-45 बजे अपने साथी शुभम सोनकर के साथ शुभम की गाड़ी से ब्यौहारबाग से कुंवरजी का बाड़ा घमापुर की ओर जा रहा था तभी सामने से बहुत तेज गति से 2 लड़के एक बिना नम्बर की ग्रे कलर की एक्सिस में आये और हम लोगों को टक्कर लगते बची तो हम लोगों ने कहा कि गाड़ी अच्छे से चलाओ इसी बात पर गाड़ी में पीछे बैठा लड़का गाड़ी से उतरकर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से ब्लेड से शुभम के गले की ओर हमला किया तो शुभम ने बचने के लिये गदर्न घुमाई ब्लेड शुभम के सिर में वाईं तरफ कान के पास लगकर चोट आयी, ब्लेड से हमलाकर करने वाले लड़के को गाड़ी चलाने वाला तनिष्क नाम से एवं ब्लेड चलाने वाला लडका गाड़ी चलाने वाले लडके को शुभ नाम से पुकार रहा था, गाड़ी चलाने वाला जान से मारने की धमकी दिया तथा दोनों एक्सिस से भाग गये।वहीं  शुभम को थाना लेकर गये जहां से उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया है। रिपोटर् पर धारा 296(बी), 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें