जीरामजी योजना से गाँव, किसान मजदूर तीनो होंगे सशक्त- सांसद वी डी शर्मा

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद ; खजुराहो सांसद वी डी शर्मा शनिवार को बहोरीबंद मै जीरामजी योजना पर आयोजित विकासखंड सम्मेलन मै शामिल हुए!सम्मेलन मै पंच, सरपंच, जनपद सदस्य सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए!जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक प्रणय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, एसडीएम राकेश चौरसिया उपस्थित रहे!विकासखंड सम्मेलन को संबोधित करते हुये सांसद वी डी शर्मा ने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण भारत के आर्थिक पुनरुत्थान की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है। यह योजना न केवल ग्रामीण मजदूरों की आय सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना रोजगार, उत्पादन और विकास के बीच संतुलन स्थापित करेगी।जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों तक वैधानिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। यह अधिकार ग्राम सभा और पंचायतों के माध्यम से संचालित होगा, जिससे विकेन्द्रीकृत, सहभागी और पारदर्शी शासन व्यवस्था को बल मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ग्रामीण विकास के एकीकृत मॉडल के रूप में लागू किया जा रहा है जिसमें सशक्तिकरण, समावेशी विकास, कन्वर्जेंस और सेचूरेशन जैसे सिद्धांत शामिल हैं।बुवाई और कटाई जैसे कृषि के चरम समय में श्रमिकों की उपलब्धता बनाए रखने हेतु राज्यों को 60 दिनों की समेकित विराम अवधि अधिसूचित करने का अधिकार दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बावजूद मजदूरों के 125 दिनों के रोजगार अधिकार में कोई कटौती नहीं होगी, जिससे कृषि उत्पादकता और श्रमिक हित दोनों सुरक्षित रहेंगे।
समय पर भुगतान, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी योजना के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सभी कार्य ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के तहत ग्राम सभा की स्वीकृति से होंगे और पीएम गति शक्ति सहित राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे, जिससे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश न रहे।जी राम जी योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने वाले कार्यों में रोजगार सृजन किया जाएगा। इससे स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और गांव आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे।
भ्रम फैलाने वालों पर कड़ा प्रहार
सांसद वी डी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रम और दुष्प्रचार फैलाना कांग्रेस की पुरानी राजनीति रही है। उन्होंने कहा कि योजना पूरी तरह स्पष्ट है जिसमें 60% राशि केंद्र और 40% राज्य सरकार वहन करेगी, और मजदूरी महंगाई के अनुरूप स्वतः बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में योजनाएं केवल नाम और प्रचार तक सीमित थीं, जबकि भाजपा सरकार योजनाओं के वास्तविक लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि योजना के नाम को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग, दीपू शुक्ला, लोकेश ब्यौहार,डॉ पीयूष अग्रवाल सहित पंचो, सरपंचो व जनपद सदस्यों सहित बड़ी संख्या मै भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















