मझौली में ट्रक के आंगे कार अड़ाकर लूट,ट्रक में लोड चने की बोरियां सहित ट्रक लूट कर लुटेरे फरार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर;लुटेरे कार से आये चलते ट्रक के सामने कार लगाई और स्प्रे कर चालक के साथ जमकर मारपीट करते हुए चालक के बेहोस होने पर उसे बांध दिया,उसके बाद फ़िल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये कीमती ट्रक और ट्रक में लोड चना सहित नगदी और मोबाइल लेकर लुटेरे फरार हो गए।

यह है मामला 

मामला मझौली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में आज दिनंाक 10-2-26 को संतोष सेन उम्र 58 वषर् निवासी लोको वाडर् नम्बर 5 कोतवाली जिला दमोह ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है दिनंाक 9-2-26 को रात लगभग 9 बजे गायत्री टेªडसर् दमोह से ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5647 से 550 बोरी चना कीमती लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये के भरकर दमोह से कटनी लेकर जा रहा था आज रात लगभग 1-20 बजे सिहोरा रोड़ पीपल देवरी के आगे पहुॅचा तभी बिना नम्बर की कार में कुछ व्यक्ति उसके ट्रक का पीछा करते हुये आये और उसके ट्रक के आगे जाकर कार लगाकर रोक लिये कार से 4 व्यक्ति उतरे और उसके ऊपर स्प्रे कर मारपीट करते हुये पूछे कि ट्रक का जीपीएस कहां लगा है,उसने कहा कि उसे नहीं मालूम है फिर वह बेहोश हो गया ,आज सुबह लगभग 4 बजे होश आया तो आश्रम के पास उसे रोड़ में बांध दिये थे उसने टेप से बंधे हाथ को अलग कर राहगीरों से अपने घर बताया फिर कटंगी जाकर थाना में घटना के बारे बताया, घटनास्थल थाना मझौली का होने से थाना मझौली आया है कार में सवार 4 व्यक्तियों द्वारा की गई मारपीट से उसके आंख, दांत, सिर एवं शरीर में चोटें आईं है। चार व्यक्ति में एक व्यक्ति कट्टा जैसा रखे था। उसके ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5647 कीमती लगभग 11 लाख तथा ट्रक में लोड 550 बोरी चना कीमती लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये एवं उसके पास रखे नगदी 10 हजार रूपये, 1 कीपेड मोबाइल लूट कर ले गये हैं। रिपोटर् पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 309(6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें