सिहोरा में हरी झण्डी दिखाकर किया रेल को रवाना

सिहोरा :जबलपुर के सिहोरा रोड़ रेलवे स्टेशन के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद रेलवे प्रशासन ने रीवा-नागपुर इतवारी एक्सप्रेस एंव शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस के लिए यहां दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव स्वीकृत कर दिया है। शनिवार को जिले के सांसद आशीष दुबे ने सिहोरा स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनता की मांग पर मिली राहत
सिहोरा,मझोली बहोरीवन्द विधानसभा के सैकड़ों ग्रामो को सिंधी रेल सुविधा उपलव्ध कराने वाले सिहोरा रेल्वे स्टेशन में यात्री सुविधा के मद्देनजर लम्वे समय से कई एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की मांग की जा रही थी।लम्बी दूरी एंव महानगर से सीधा सम्पर्क न होने के कारण क्षेत्रीय यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। जनभावना को देखते हुए सांसद के अथक प्रयाश से रेलवे मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। रेलवे प्रशासन द्वारा शनिवार से स्टेशन पर दो मिनट के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधे नागपुर के लिए रेल सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी।जिससे समय एंव धन दोनों की बचत होगी। अप-डाउनर्स संघ के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं एंव नगर वासियों ने सभी अतिथियों का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
सांसद ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान सांसद आशीष दुबे ने स्टेशन पर पहुंचकर गाड़ी संख्या 11754 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनभावना पर खरा उतरना जनप्रतिनिधी की पहली प्राथमिकता है क्षेत्र बहुत से लोगों को इलाज़ कराने नागपुर जाना पड़ता है लेकिन सीधी रेल सुविधा ने होने के कारण मरीज एंव उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी क्षेत्र का विकाश आवागमन के साधन एंव महानगरों से कनेक्टीविटी पर निर्भर करता है क्षेत्र को चहुंमुखी विकास की ओर ले जाया जा रहा है। रेल सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















