खितौला में अवैध शराब से ग्रामीण परेसान,क्या कर रहे जिम्मेदार ?

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :खितौला थाना क्षेत्र के लखराम मोहल्ला में कच्ची अवैध शराब सहित दरौली ,मरहा,हरगढ़,मढ़ा व अन्य ग्रामों में पैकारी रूपी अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है,हलाकि इस बात की जानकारी जिम्मेदारों को होते हुए भी कार्यवाही के नाम पर रश्म अदायगी कर दी जाती है।जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है।

पैकारी ने बढ़ाई बेकारी

गांव में अवैध शराब का विरोध ज्यादातर महिलाएं कर रही है, महिलाओं का कहना है की पैकारी रूपी अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव के युवा और किशोर सहित बुजुर्ग भी शराब के नशे के आदि होकर काम धंधा में नहीँ जाते जिसके चलते गांव में पैकारी के कारण बेकारी(काम धंधे में न जाकर झगड़ालू होते जा रहे हैं) बढ़ती जा रही है।

खुलेआम शराबखोरी 

इतना ही नहीँ शिकायत तो यह भी रहती है की रेवले स्टेशन रोड के बगल में लखराम मोहल्ला की तरफ जाने वाली सड़क में स्तिथ शराब दुकान के बगल से ही बैठकर शाम के समय खुलेआम शराबखोरी होती है, इस रोड़ से महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो गए हैं, हलाकि इस बात की लोगों ने पहले शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही के नाम पर आजतक कुछ नही हुआ,कुछ इसी तरह के हालात विजय रेस्टोरेंट एनएच 30 के है जहां पर शराब दुकान के बगल से ही एनएच 30 में शाम के समय खुलेआम जाम छलकते है,सबसे बड़ी बात तो यह है की ये सब जानते हुए भी जिम्मेदार मूकदर्शक बनकर तमाशाबीन बने हुए है,

इनका कहना है, जल्द ही कार्यवाही की जायेगी

खितौला टी आई ,रमन सिंह

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें