30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश,31 को खुलेंगे शासकीय कार्यालय
जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर जबलपुर जिले में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार 31 मार्च के स्थान पर सोमवार 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।ज्ञात हो कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर जिला कलेक्टरों को जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये जिलों में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लेने अधिकृत किया था।सामान्य प्रशासन विभाग के इस पत्र के अनुपालन में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कैलेंडर वर्ष 2026 में पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन कर संपूर्ण जिले में मंगलवार 31 मार्च के स्थान पर सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।आदेश में कहा गया है कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार 30 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने से अब मंगलवार 31 मार्च को जिले में स्थित सभी शासकीय कार्यालय और संस्थायें खुले रहेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














